हापुड़, अगस्त 11 -- Hapur News: हापुड़ में मंगलवार की अल सुबह मौसम अचानक बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए और झमाझम बारिश होने लगी। दोपहर तक कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और अधिकतम तापमान भी लुढ़क गया। कई कच्ची सड़कों पर कीचड़ पसर गई, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा। दो दिन से हापुड़ का मौसम साफ था और तेज धूप खिल रही थी। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन मंगलवार की अल सुबह मौसम बदलने लगा और आसमान में धीरे-धीरे काले बादल छा गए। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी, उमस ने छुड़ाए पसीने कुछ देर बाद ही आसमान में छाए काले बादल बरसने लगे। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने ल...