Hapur News: हापुड़ के आदेश त्यागी रुहेलखण्ड विवि की वित्तीय सलाहकार के सदस्य बने
हापुड़, अक्टूबर 14 -- Hapur News: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली ने अपनी वित्तीय स्थिति को सुदृढ़, स्थिर और आत्मनिर्भर बनाने के लिए 14 सदस्यीय वित्तीय प्रबंधन सलाहकार समिति का गठन किया है। समिति में हापुड़ निवासी आदेश त्यागी (असौड़ा वाले) को भी सलाहकार सदस्य मनोनीत किया गया है। विश्वविद्यालय की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार यह समिति समय-समय पर विश्वविद्यालय की वित्तीय स्थिति का अध्ययन करेगी। प्रतिष्ठित समिति में हापुड़ के असौड़ा निवासी और भारतीय राष्ट्रीय कृषक उपज उपजाना प्रसंस्करण एवं रिटेलिंग सहकारी संघ के निदेशक आदेश त्यागी को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। जनपद के अनेक लोगों ने उन्हें बधाईयां दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.