Hapur News: हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन का विदाई एवं स्वागत समारोह हुआ
हापुड़, सितम्बर 26 -- Hapur News: हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा औषधि निरीक्षक हेमेन्द्र चौधरी के स्थानांतरण पर विदाई दी गई और हापुड़ के नवनियुक्त औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार का स्वागत किया। यह समारोह जवाहर गंज में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने की। संचालन सतीश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं दवा व्यापारियों ने दोनों अधिकारियों एवं अतिथियों का पटका, गुलदस्ता, शाल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया। योगेश त्यागी,अनुराग अग्रवाल,सतीश शर्मा, योगेश शर्मा,दिनेश शर्मा,मुकेश गर्ग, तेजवीर सिसोदिया, चेतन, देवेंद्र शर्मा,नितिन चुग,राशिद,अजय शर्मा,अंकित सिसोदिया मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.