हापुड़, अगस्त 27 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने चितौली रोड स्थित स्क्रैप फैक्ट्री में दो बार हुई लाखों की चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी गई है। मीनाक्षी रोड स्थित नवज्योति कॉलोनी निवासी हिमांशु गोयल की आईएमटी कॉलेज के पास चितौली रोड पर स्क्रैप फैक्ट्री है। यहां स्क्वायर इंटरप्राइजेज के नाम से फैक्ट्री संचालित होती है। हिमांशु गोयल के अनुसार 20-21 अगस्त की रात चोर फैक्ट्री में घुसे और करीब पांच लाख रुपये कीमत का तांबा-पीतल चोरी कर ले गए। चोर दो गैलेंडर मशीन भी ले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द वारदात का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान...