Hapur News: हापुड़ : सरेराह ई-रिक्शा चालक के साथ जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
हापुड़, सितम्बर 26 -- Hapur News: हापुड़। जनपद में कानून व्यवस्था और पुलिस के खौफ को ठेंगा दिखाने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में तहसील चौपला के पास शुक्रवार की रात को बेखौफ आरोपियों ने बीच सड़क पर जमकर तांडव मचाया। दो आरोपियों ने एक निहत्थे और बेबस ई-रिक्शा चालक को सरेराह गिराकर लात घूसों से करीब आधा घंटे तक जमकर मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, हालांकि हिंदुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को तहसील चौपला के पास दो लोगों ने ई-रिक्शा चालक के साथ सरेराह जमकर मारपीट की गई। करीब 30 मिनट तक बीच सड़क पर चालक पर ताबड़तोड़ लात घूंसे बरसाते रहे। आरोपियों ने चालक को पीट पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.