Hapur News: हापुड़ : सड़क हादसे में गोवंश की मौत पर भड़के हिंदू संगठन के लोग
हापुड़, जुलाई 18 -- Hapur News: बृजघाट कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवापुर में शनिवार सुबह अनियंत्रित डंपर की टक्कर से गोवंश की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और हिंदू रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। बता दें कि घटना शनिवार सुबह करीब छह बजे हुई। तेज गति से आ रहे डंपर ने सड़क पर घूम रहे सांड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सांड गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गोवंश की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदू रक्षक दल तथा गोरक्षक दल के कार्यकर्ता घटनास्थल पर जमा हो गए। उन्होंने सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.