Hapur News: हापुड़ : लाठी-डंडों से जमकर हुई मारपीट, पिता-पुत्र समेत कई घायल
हापुड़, अक्टूबर 27 -- Hapur News: हाफिजपुर। वाल्मीकि जयंती की तैयारी को लेकर हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौदा सिहानी में बैठक हुई थी। इसमें घूरने को लेकर शुरू हुआ विवाद अगले दिन मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। पिता को बचाने पहुंचे परिजन के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव बड़ौदा सिहानी निवासी निखिल ने हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गांव में वाल्मीकि जयंती के आयोजन को लेकर बैठक हुई थी। बैठक में रचित भी मौजूद था। आरोप है कि इस दौरान गांव का अंकित उसके पक्ष के रचित को घूर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.