हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: पिलखुवा।कोतवाली क्षेत्र में सांप के रेस्क्यू के दौरान एक युवक का पानी की टंकी के ऊपर पैर लटकाकर बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि सांप का रेस्क्यू करने के दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को बजरंगपुरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक तीन मंजिला ऊंची पानी की टंकी के ऊपर पैर लटकाकर बैठा हुआ है। इसी दौरान एक अन्य युवक सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़ता हुआ दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि सांप के रेस्क्यू के लिए वहां पहुंचे थे। वीडियो तभी बन...