हापुड़, अगस्त 2 -- Hapur News: हापुड़, संवाददाता हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव में रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिजनों पर डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित की पुत्रवधू के साथ गाली गलौज कर अश्लील हरकतें की। पुलिस से शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव निवासी व्यक्ति ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पीड़ित का कुछ लोगों से रास्ते को लेकर सिविल न्यायालय में मुकदमा चल रहा है, जिस कारण आरोपी पीड़ित व उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। 4 जून को आरोपी पीड़ित के रास्ते पर नींव खोदने पहुंचे। उसकी दीवार को गिराने के लिए तोड़फोड़ करने लगे। पीड़ित और उसकी प...