Hapur News: हापुड़ : युवती के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
हापुड़, अगस्त 23 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें बताया गया कि 21 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे गाजियाबाद के लोनी निवासी समर उनकी गैर मौजूदगी में उनके घर में घुस आया और उसकी पुत्री को जबरदस्ती हाथ पकड़कर अंदर कमरे ले गया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी समर को बाहर निकाला। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.