Hapur News: हापुड़ : युवक पर बरसाए ताबड़तोड़ डंडे, जान से मारने की दी धमकी
हापुड़, अगस्त 2 -- Hapur News: हापुड़, संवाददाता हापुड़ देहात क्षेत्र में गाली गलौज का विरोध करने पर एक युवक पर आरोपी ने ताबड़तोड़ डंडे बरसाकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।हापुड़ देहात क्षेत्र की ए टू जेड कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया है कि 31 जुलाई की शाम वह अपनी कॉलोनी से बाहर घूमने निकला था। जैसे ही वह सनराईज ई-स्टेट कॉलोनी के सामने पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद ग्राम श्यामपुर निवासी सचिन ने उसे रोककर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर डंडे से उस पर कई बार वार किए और उसे घायल कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। हापुड़ देहात थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.