Hapur News: हापुड़ : मेला देखने गई महिला का कटा हैंडबैग, नकदी और कीमती सामान गायब
हापुड़, अक्टूबर 25 -- Hapur News: क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में मेला देखने पहुंची एक महिला के हैंडबैग को काटकर चोरों ने सोने का मंगलसूत्र, नकदी और मोबाइल समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम दस्तोई निवासी जितेंद्र सिंह मलिक ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि 20 अक्तूबर की शाम वह परिवार के साथ रामलीला मैदान में मेला देखने आए थे। रात करीब आठ बजे उनकी पुत्रवधू प्रीति सहरावत के बैग को चोरों द्वारा निशाना बनाया गया। आरोप है कि भीड़ के बीच किसी चोर ने बैग काटकर उसमें रखी हैंड किट चोरी कर ली। परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। कुछ देर बाद सामान गायब होने का पता चला तो अफरातफरी मच गई।हैंड किट में सोने का मंगलसूत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.