Hapur News: हापुड़ : मुकदमा वापस नहीं लेने पर महिला को धमकी, रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव में महिला को मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात में पीड़िता ने बताया कि 11 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे वह घर पर थीं। इसी दौरान गांव का अंकित दीवार कूदकर उनके घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। आरोपी ने मुकदमा दर्ज वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मालिक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.