Hapur News: हापुड़ : मुकदमा वापस नहीं लेने पर किया जानलेवा हमला
हापुड़, सितम्बर 25 -- Hapur News: मुकदमा वापस न लेने पर तीन युवकों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के दस्तोई रोड निवासी कुनाल ने बताया कि 21 सितंबर की शाम को वह अपने दोस्त हर्ष व प्रेम के साथ रेलवे रोड स्थित आरके प्लाजा में किसी काम से जा रहा ता। जैसे ही वह फ्रीगंज रोड पर स्थित पार्क के पास पहुंचे तो मोहल्ला चमरी निवासी नितिन, आकाश, वासू, आयुष चार-पांच बाइकों पर 6-7 अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे। आरोपियों ने उनके खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने का दवाब बनाया।विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़ित व उनके दोस्तों के साथ राड और लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.