Hapur News: हापुड़ : भाजपा जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय से हजारों की चोरी
हापुड़, अगस्त 3 -- Hapur News: हापुड़। कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जय भगवान शर्मा (पिंटू) के कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने वहां रखे 77 हजार रुपये, महत्वपूर्ण कागजात आदि चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर अनेक भाजपाई मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के कार्यालय के पास प्रीत विहार में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयभगवान शर्मा उर्फ पिंटू प्रधान का महादेव प्रोपर्टीज के नाम से कार्यालय है। सोमवार सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अंदर रखा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने दीवार में सेंध कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है。
चोरी की सूचना और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.