हापुड़, सितम्बर 9 -- Hapur News: हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर न्यू गोल्फ ड्रीमलैंड कालोनी में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यू गोल्फ ड्रीमलैंड कालोनी दक्ष त्यागी ने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम महलवाला, थाना किठौर मेरठ का निवासी है। वर्तमान में आईटी सेक्टर, नोएडा में कार्यरत है। दो माह पूर्व न्यू गोल्फ ड्रीमलैंड कालोनी में मकान खरीदा था। जिसमें वह अपनी पत्नी एवं छोटी पुत्री के साथ रह रहा है। चार सितंबर की दोपहर को वह पत्नी और पुत्री के साथ गांव में जन्माष्टमी के बाद आयोजित दो दिवसीय पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। मकान से जाने से पहले पीड़ित ने सबली निवासी दो मजदूरों से अपने मकान की सफाई भी कराई थी। दोनों मजदूर मकान के अंदर तक आए थे。

चोरी की जानकारी छह सितंबर को सबली निवा...