Hapur News: हापुड़ : पैसों के विवाद में होटल में जमकर मारपीट, मची अफरातफरी
हापुड़, सितम्बर 1 -- Hapur News: हापुड़, संवाददाता कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड स्थित एक होटल में पैसों के लेनदेन को लेकर जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ कर दी। इस विवाद से मौके पर अफरातफरी मच गई। किसी तरह लोगों की मदद से मामला शांत हो सका। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार दो पार्टनर में पैसों को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद को लेकर कुछ युवक होटल पहुंचे। आरोप है कि दोनों के बीच हो रही बातचीत में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट होने लगी और मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। आरोपियों ने होटल में रखे सामान में तोड़फोड़ कर दी। मारपीट की घटना होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.