Hapur News: हापुड़ : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
हापुड़, जुलाई 17 -- Hapur News: हापुड़। हापुड़ देहात क्षेत्र में दोयमी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक के बराबर में स्थित एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में गृहकलेश के कारण आत्महत्या का मामला लग रहा है। शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक पेड़ पर कुछ लोगों ने युवक का शव लटका देखा। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी हापुड़ देहात पारस मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त कराई। पता चला कि युवक विद्या नगर निवासी पंकज है। मूल रूप से वह ग्राम कुटी सिकोली थाना लहरपुर जनपद सीतापुर का रहने वाला है। यहां गाड़ी चलाकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.