हापुड़, अक्टूबर 25 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने निवाजीपुरा ग्राउंड के पास जुआ खेलते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1600 रुपये और ताश की गड्डी बरामद किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि निवाजीपुरा ग्राउंड के पास प्लाटिंग में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दो व्यक्ति ताश के पत्तों के साथ रुपये की बाजी लगाते दिखाई दिए। पुलिस को अपनी ओर आता देख दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहल्ला भंडापट्टी के नइम और निवाजीपुरा के चमन के रूप में हुई। पुलि...