Hapur News: हापुड़ : नेशनल हाईवे पर दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल
हापुड़, अगस्त 8 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में दो पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे चल रहे हैं। वीडियो में मारपीट के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। क्षेत्राधिकारी मुनेश चंद ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के दौरान वीडियो की सत्यता, घटना का स्थान और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में तथ्य सामने आने के बाद आवश्यक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.