Hapur News: हापुड़ : दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को किया प्रताड़ित
हापुड़, अगस्त 26 -- Hapur News: हापुड़ में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित की शिकायत पर एसपी के आदेश पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापुरी निवासी शिवानी ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसके पिता ने 9 दिसंबर 2025 को पंजाबियान सुभाषनगर रोड खुर्जा थाना देहात खुर्जा जनपद बुलन्दशहर निवासी कपिल के साथ उसका विवाह किया था। ससुराल पक्ष के लोग अतिरक्ति दहेज की मांग करने लगे। उसके जेवर भी ले लिए। दहेज की मांग पूरी न होने पर 1 जून 2026 को उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर उसने रिपोर्ट की तो वह पीड़िता और उसके परिवार को झूठे केस में फंसवा देंगे। एसपी के आदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.