Hapur News: हापुड़ : तेज रफ्तार थ्रीव्हीलर की टक्कर से बाइक सवार घायल
हापुड़, अक्टूबर 25 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के हापुड़-किठौर मार्ग पर गांव असौड़ा में धर्मकांटे के सामने गलत दिशा से आए तेज रफ्तार थ्रीव्हीलर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेरठ रेफर किया गया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी श्रीव्हीलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम पीरनगर सूदना निवासी हरीश कुमार त्यागी ने बताया कि पांच अक्तूबर को उनका पुत्र विभोर त्यागी बाइक पर सवार होकर अपने काम से आरटीओ कार्यालय हापुड़ जा रहा था। सुबह करीब साढ़े दस बजे वह असौड़ा गांव में किठौर-हापुड़ मार्ग पर धर्मकांटे के सामने पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान जसरूपनगर कालोनी निवासी राजू तेज गति व लापरवाही से थ्रीव्हीलर न चलाते हुए गलत दिशा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.