हापुड़, नवम्बर 12 -- Hapur News: हापुड़, संवाददाता थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर थाने के सामने डबल डेकर बस और मिनी ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक भी घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम नीमपुर निवासी अरविंद ने बताया कि 11 नवंबर की सुबह करीब छह बजे वह मिनी ट्रक से जा रहे थे। जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-09 पर थाना हापुड़ देहात के सामने पहुंचे तो इसी दौरान पीछे से आ रही डबल डेकर बस के चालक ने उसके मिनी ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में उनका वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह घायल हो गए। थाना देहात प्रभारी पारस मालिक न...