Hapur News: हापुड़ : जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा घायल युवक, चालक पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, जुलाई 28 -- Hapur News: हादसे में घायल हुआ युवक मेरठ के अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। घायल के भाई ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुखराड़ा निवासी तेजेंद्र कुमार ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 22 जुलाई की रात करीब दस बजे उसका छोटा भाई विकास कुमार बाइक पर सवार होकर हापुड़ से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव भडंगपुर स्थित हनुमान मंदिर से एक पेट्रोल पंप के बीच में पहुंचा तो एक पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया।आसपास के लोगों ने इस हादसे की सूचना उसे दी तो वह मौके पर पहुंच गया। इस हादसे के बाद उसका छोटा भाई लहूलुहान होकर बेहोश हो गया था। गंभीर हालत के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.