हापुड़, सितम्बर 25 -- Hapur News: महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसने का विरोध करने पर बाइकों पर सवार आरोपियों ने एक छात्र के साथ सरिया, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर लहुलुहान कर दिया। घायल छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सादिकपुर निवासी कपिल कुमार ने कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उनका भतीजा करन सिंह बीए एलएलबी का छात्र है। 21 सितंबर की सुबह को वह अपने दोस्त की साइकिल पर पीछे बैठकर घर से लाईब्रेरी के लिए जा रहा था। यह भी पढ़ें- Hapur News: हापुड़ : मुकदमा वापस नहीं लेने पर किया जानलेवा हमला जैसे ही उसका भतीजा बुलंदशहर रोड स्थि जैन कन्या स्कूल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तीन-चार बाइक पर स...