Hapur News: हापुड़ : घर में घुसकर युवक पर तमंचे और चाकू से हमला
हापुड़, सितम्बर 9 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा में दो लोगों ने अपने जीजा के भाई पर घर में घुसकर तमंचे और चाकू से हमला कर मारपीट कर दी। मारपीट में पीड़ित युवक घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा निवासी कपिल ने बताया कि सात सितंबर की रात को करीब 11 बजे उसके बड़े भाई के साले कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम सबली निवासी प्रशांत त्यागी व निशांत त्यागी ने घर पर आकर तमंचे व चाकू से हमला किया। जिससे पीड़ित के सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित को परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी हापुड़ देहात पारस मलिक ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.