Hapur News: हापुड़ : घर में घुसकर युवक को सरियों और डंडों से पीटा
हापुड़, सितम्बर 27 -- Hapur News: हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला मेहताबगढ़ी में घर में घुसकर युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला मेहताब गढ़ी निवासी शोनू ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 26 सितंबर की दोपहर कुछ लोग लाठी-डंडे, सरिया लेकर उसके घर में जबरन घुस आए। आरोपी उसकी मां और बहन के साथ बदतमीजी कर गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। इसी बीच उसने बचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसमें उसके सिर में गंभीर चोट आई है। उधर, थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.