हापुड़, सितम्बर 7 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वालों पर घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र की गंगा नगर कालोनी निवासी विवेक अग्रवाल ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 30 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे उनके पड़ोसी अशोक वर्मा सुनार, उनके पुत्र आशीष वर्मा, आशीष वर्मा की पत्नी प्रिंका वर्मा, उनके दूसरे पुत्र सचिन वर्मा तथा सचिन वर्मा का पुत्र सिद्धार्थ वर्मा ने एकजुट होकर बिना किसी उचित कारण के उसके घर पर आकर, पीड़ित, उसके भाई, वृद्ध माता-पिता,बच्चों एवं भतीजों के साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार एवं मारपीट कर दी। यह पूरी घटना ...