Hapur News: हापुड़ : गाली गलौज के विरोध पर बाइक सवार ने चलाई गोली, एक युवक घायल
हापुड़, नवम्बर 15 -- Hapur News: सिंभावली। थाना क्षेत्र के नवादा फाटक के निकट पांच से अधिक लोगों ने कार सवार युवकों के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर एक आरोपी ने तमंचे से गोली चला दी। गोली एक युवक के पेट में लग गई, जिसको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव नवादा निवासी दीपांशु ने बताया कि शनिवार रात को वह अपने भाई हजेंद्र सिंह, बाबूगढ़ के गांव रसुलपुर निवासी अपने दोस्त कुलविंदर और परमजीत सिंह के साथ अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह सिंभावली स्थित नवादा फाटक पर पहुंचे तो पीछे से बाइकों पर सवार होकर आए पांच से अधिक लोगों ने उनको रोक कर गाली गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर एक युवक ने गोली चला दी जो परमजीत के पेट में लगी। घायल को स्थानीय अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.