Hapur News: हापुड़ : किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गुमशुदगी दर्ज
हापुड़, जुलाई 28 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर से 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गांव ततारपुर निवासी आयशा ने थाना हापुड़ देहात में गुमशुदगी दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया कि उसकी 15 वर्षीय ननद 26 जुलाई की दोपहर को बिना बताए घर से निकल गई। काफी देर तक भी जब वह घर नहीं आई तो उसकी खोजबीन की गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं लग सका। उसके मिलने के हर संभावित स्थानों पर भी तलाश करने कुछ पता नहीं चल सका। थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.