हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: साइबर अपराधी आए दिन किसी न किसी तरह से लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। अब आनलाइन निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला नबी करीम निवासी रवि कुमार ने बताया कि दिल्ली निवासी अनीता नाम की युवती ने उन्हें उक्त कंपनी के बारे में बताया था। उन्होंने कंपनी में करीब छह लाख नौ हजार रुपये निवेश किए। आरोप है कि कंपनी की ओर से अब बताया जा रहा है कि उनके स्टोर पर लंबित आर्डर क्लियर कराने के बाद ही रकम निकालने की अनुमति दी जाएगी। इन आर्डर की कीमत करीब दो से ढाई लाख रुपये बताई गई है। निवेश की रकम निकालने के लिए उनसे दो लाख रुपये विड्रॉल फीस के नाम पर मांगे जा रहे हैं।कंपनी के हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप के माध्यम से भी रकम जमा...