Hapur News: हापुड़ : एसपी ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण
हापुड़, अगस्त 15 -- Hapur News: हापुड़। मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। पुलिस कर्मियों और जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही शहीदों को नमन किया गया। पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय, एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। पुलिस लाइन में कार्यक्रम के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंजय सिंह ने कैंप कार्यालय पर भी ध्वजारोहण कर समस्त अधिकारी और कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया। उधर, पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने ध्वजारोहण किया। पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई एवं तथा पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।इन यह भी पढ़ें- Saharanpu...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.