Hapur News: हापुड़ : अस्पताल के पार्क में खड़ी बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सितम्बर 25 -- Hapur News: बाइक चोरी करने वाले गिरोह फ्रीगंज रोड पर स्थित अस्पताल के पार्क में खड़ी बाइक चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असरा निवासी गौरव ने बताया कि 21 सितंबर की वह अपने दोस्त की बाइक पर सवार होकर जिला न्यायालय में तारीख पर आया था। बाइक को उसने न्यायालय के पास स्थित सरकारी अस्पताल के पार्क में खड़ा कर दिया था। न्यायालय से जब वह बाइक लेने के लिए पहुंचा तो वहां नहीं मिली। आसपास काफी तलाशने के बाद भी पता नहीं चल सका। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही बाइक को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.