हापुड़, जुलाई 28 -- Hapur News: गांव पीरनगर सूदना में खेत से लौट रहे एक युवक पर दो भाइयों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव पीरनगर सूदना निवासी सन्नी सैनी ने बताया कि मोहल्ले के ही रहने वाले मोनू सैनी से 20 जुलाई को सड़क में हुए गड्ढे को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। इसी बात से गुस्से में आए उसके भाई सतेंद्र सैनी ने 23 जुलाई को उस समय उसका रास्ता रोक लिया, जब वह अपने खेत से घर लौट रहा था। आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। सिर में लोहे की वस्तु लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया था।आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके सिर मे...