हापुड़, जुलाई 8 -- Hapur News: गंगानगरी में शिव चौक के निकट सुबह हाईटेंशन की लाइन का तार टूटने से एक खिलोने की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा मेले के लिए खरीदा गया करीब एक लाख रुपये का सामान और पूरा फर्नीचर जलकर राख हो गया। गंगा नगरी निवासी शिवकुमार ने बताया कि वह खिलोने की दुकान करता है। रोजमर्रा के भांति मंगलवार को वह दुकान को बंद कर चला गया था। बुधवार सुबह करीब चार बजे पड़ोसियों ने फोन कर दुकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने के बाद तार टूटने की जानकारी दी। पड़ोसी ने बताया कि तार टूटकर गिरने से उसकी दुकान में आग लग गई है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: आग लगने से दुकान में रखे लाखों रुपये के सामान जलकर राख सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुक...