Hapur News: हाइवे पर कार से स्टंट करने वाले युवक का वीड़ियो वायरल , गिरफ्तार
हापुड़, जुलाई 22 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के एनएच- 9 पर देर रात एक युवक द्वारा कार से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवक स्कॉर्पियो कार से हाइवे पर स्टंट करता दिखाई दे रहा है, जिससे यातायात नियमों का उल्लंघन होने के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो रहा था। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने वायरल वीडियों की पहचान कर युवक को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया है। जानकारी के अनुसार थाना हाफिजपुर क्षेत्र में एनएच-9 पर एक ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो कार से युवक स्टंट कर रहा था। कार में तेज आवाज में संगीत भी बज रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियों में आरोपी युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.