Hapur News: हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया
हापुड़, जुलाई 15 -- Hapur News: नगर के नक्का कुंआ मंदिर में अमावस्या के पर्व पर हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार की सुबह को मंदिर परिसर में सर्व प्रथम समाज सेवी रुपेश पंडित, राजेश पंडित द्वारा हवन पूजन किया गया, जिसमें पंडित रोहित शास्त्री द्वारा मंत्रोचरण से पूजन पूरा किया गया। उसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक हरेंद्र तेवतिया, मदन पाल चौधरी, राहुल शर्मा, संजीव त्यागी, अमित राय गौतम, सुमित त्यागी समेत अन्य मौजूद रहें। यह भी पढ़ें- 'एक मुट्ठी अनाज'के तहत भंडारा ग्रहण करते लोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.