Hapur News: हरियाली तीज पर विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता
हापुड़, अगस्त 14 -- Hapur News: विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में हरियाली तीज के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बेल-बूटे, पुष्प आकृतियां, ज्यामितीय डिजाइन सहित आकर्षक मेहंदी सजाई। प्रतियोगिता में स्वच्छता, समय-प्रबंधन, रचनात्मकता, सुंदरता और प्रस्तुतीकरण को आधार बनाया गया। विद्यालय प्रबंधक जनार्दन गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को संस्कृति से जोड़ते हैं। निदेशक नदीश गुप्ता ने प्रतिभाओं की सराहना की। प्रधानाचार्य डॉ. राहुल चावला ने प्रतिभागियों को बधाई देकर भारतीय परंपराओं को सहेजने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: शिकारपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.