Hapur News: स्वास्थ्य मेले में बने 19 आयुष्मान कार्ड, सर्वाधिक मरीज बुखार के रहे
हापुड़, जुलाई 26 -- Hapur News: जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेले लगाये गए। इनमें सबसे अधिक 120 से अधिक बुखार के मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने परामर्श दिया। वहीं, 19 लोगों के आयुष्मान भारत के कार्ड भी बनाए गए। प्रत्येक रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आरोग्य स्वास्थ्य मेले लगाये जाते हैं। इनमें सभी बीमारियों के मरीजों को इलाज उपलब्ध कराया जाता है। रविवार को लगे स्वास्थ्य मेलों में मरीजों की भीड़ उमड़ गई। मेले में 1034 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार के 120 के करीब मरीज रहे। सभी को नि:शुल्क दवाईयां मिली। मेले में आयुष्मान भारत के 19 पात्रों के कार्ड भी बने। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में उपलब्ध सुविधाओं का मरीजों को लाभ उठाना चाहिए।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.