Hapur News: स्वाइन फ्लू से हुई थी किसान की मौत, तीन और पॉजिटिव मरीज मिले
हापुड़, अगस्त 30 -- Hapur News: गांव धनौरा में 63 वर्षीय किसान की मौत स्वाइन फ्लू से हुई थी। यह जिले के स्वास्थ्य विभाग की जांच में पुष्टि हो गई है। इसके अलावा तीन अन्य मरीजों को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वाइन फ्लू से किसान की मौत के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में दौरा किया। मृतक के परिजनों का स्वास्थ्य हाल जाना और आवश्यक एक्टिविटी कराई गई। मौसमी बुखार के बाद जनपद हापुड़ में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। यहां हापुड़ शहर से सटे गांव धनौरा में 63 वर्षीय किसान नानंक चंद शर्मा की बुखार के चलते शुक्रवार को मौत हुई थी। नोएडा अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ा था। आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान द्वारा स्वाइन फ्लू से मौत की आशंका जताई गई। जिसका संज्ञान लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को गांव धनौरा में मृतक किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.