Hapur News: स्वतंत्रता दिवसः चप्पे चप्पे पर रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा
हापुड़, अगस्त 12 -- Hapur News: पवित्र सावन माह की कांवड़ यात्रा जनपद में शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न होने के बाद पुलिस अफसर अब स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में पूरी मुस्तैदी से जुट गए हैं। 15 अगस्त के पावन अवसर पर कानून व्यवस्था और शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने एक अभेद्य सुरक्षा खाका तैयार किया है। जनपद को तीन जोन और दस सेक्टों में बांटकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल का कड़ा पहरा रहेगा। जनपद भर में संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तुओं और वाहनों की जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, सरकारी कार्यालयों, व्यस्त बाजारों, सिनेमा घरों, शापिंग काम्पलेक्स, होटल और धर्मशालाओं में पुलिस बल की निगरानी बढ़ा दी गई है। खुफिया विभाग के जवान और स्थानीय पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.