Hapur News: स्पार्किंग से भड़की लपटें, सूचना पर बिजली आपूर्ति की गई बंद
हापुड़, जुलाई 18 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा में सोमवार को बिजली के खंभे पर लगे तारों में अचानक स्पार्किंग होने से आग लग गई। देखते ही देखते तारों से लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग ने संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराई और कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत कर स्थिति पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद लोगों ने जर्जर तारों को बदलने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.