हापुड़, सितम्बर 30 -- Hapur News: क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दो युवकों पर स्कूल जा रही दो बहनों के अपहरण के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिक बेटी और भतीजी गांव के ही इंटर कालेज में पढ़ती है। रोजमर्रा के भांति मंगलवार को भी दोनों स्कूल के लिए गई थी। रास्ते में दोनों ने दो अलग अलग बाइकों पर दो युवक मिल गए और उनको स्कूल छोड़ने की बात कहीं जिसके बाद दोनों बहन बाइक पर बैठ गई। लेकिन आरोपी दोनों को जंगल में ले गए और वहां दोनों ने दोनो बहनों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित को मामले की जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ...