हापुड़, जुलाई 9 -- Hapur News: धौलाना क्षेत्र में प्रशासनिक उदासीनता और विभागीय लापरवाही के चलते मासूम स्कूली बच्चों के जीवन पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय एसएसएन पब्लिक स्कूल के पास मुख्य मार्ग पर भीषण जलभराव और उसके ठीक ऊपर झूलते हुए बिजली के हाईटेंशन तार किसी बड़ी अनहोनी को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। आलम यह है कि हर समय यहां करंट उतरने और कोई बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है, लेकिन संबंधित विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है। क्षेत्र में मानसून की बारिश शुरू होते ही जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। एसएसएन पब्लिक स्कूल के पास तो हालात और भी बदतर हैं। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: तीन साल से बजट का इंतजार, नहीं हट पाए विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तार स्कूल के मुख्य रास्ते पर घुटनों तक पानी भर गया है, क्योंकि जलभराव के निकास ...