Hapur News: स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
हापुड़, सितम्बर 4 -- Hapur News: नगर क्षेत्र के डीएम स्कूल, डीआर इंटरनेशनल स्कूल, लोटस स्कूल, सिंभावली स्थित आरएसएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल और सेनरा पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसरों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान नन्हे-मुन्ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजकर पहुंचे और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति, उमंग और उल्लास का माहौल नजर आया। जन्माष्टमी के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के स्वरूप में सजकर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित नृत्य, भजन और गीत प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- राधा-कृष्ण की लीलाओं का बच्चों ने किया मंचन उनकी शानदार प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.