Hapur News: स्कूटी सवार महिला को कार ने मारी टक्कर
हापुड़, नवम्बर 4 -- Hapur News: धौलाना। रेस्टोरेंट से खाना लेकर स्कूटी से घर लौट रही महिला को वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई। दुर्घटना के बाद कार सवार दोनों व्यक्ति वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों ने घायल महिला को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, कस्बा निवासी वंदना पत्नी रवि राणा देर रात अपने रेस्टोरेंट से खाना लेकर स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में वैगनआर कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद कार में सवार दोनों व्यक्ति मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गए।घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल महिला को तत्काल स्थानीय निजी अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.