Hapur News: स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दंपती घायल
हापुड़, अक्टूबर 14 -- Hapur News: हापुड़। कोतवाली नगर में स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दंपती घायल हो गया। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। महिला का गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी स्कूटी सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर जनपद की सिकंदराबाद तहसील के गांव फकाना के शिव कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि दस अक्टूबर को दोपहर वह अपनी बाइक पर पत्नी प्रियंका को लेकर हापुड़ स्थित एक अस्पताल में जा रहा था। जब वह हापुड़ नगर कोतवाली के निकट पहुंचा, तभी सामने से आए स्कूटी चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में उसकी पत्नी के सिर में गंभीर चोटें आईं। चिकित्सकों ने सिर की दो हड्डियां टूटने की जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.