Hapur News: स्कार्पियो कार पर खड़े होकर स्टंटबाजी करने वाला युवक गिरफ्तार स्कार्पियो कार पर खड़े होकर स्टंटबाजी करने वाला युवक गिरफ्तार
हापुड़, अक्टूबर 29 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता पुलिस ने स्कार्पियो कार पर खड़े होकर स्टंटबाजी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार भी बरामद की है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फैज निवासी ग्राम सरूरपुर, का रहने वाला है। आरोपी स्कार्पियो कार पर खड़े होकर स्टंटबाजी कर रहा था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो कार बरामद की गई है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए वाहनों पर खतरनाक स्टंटबाजी न करें। इस तरह के कृत्य से अपनी और दूसरों की जान खतरे में पड़ सकती है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.