हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: जालसाज ने एक किसान के मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर उसके खाते एक लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित किसान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव खिलवाई निवासी किसान इंतजार अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके फोन में सोशल मीडिया के एकाउंट पर एक एप आया। उस एप को डाउनलाउड करने के लिए कहा गया और एनीडेस्क कैमरा स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद कॉलर ने उसको पेटीएम खोलने व पिन डालने के लिए कहा, लेकिन इंटरनेट चालू नहीं हो पाया। इसकी कुछ देर बाद ही उसके खाते से दो बार में कुल एक लाख 96 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...