हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: दो दिन की लगातार छुट्टी होने के कारण सोमवार को दिन निकलते ही सड़क पर वाहनों का दवाब बढ़ गया। परिणामस्वरूप शहर में भीषण जाम लग गया। जाम में फंसे हजारों लोगों का गर्मी में हाल बेहाल हो गया था। यातायात पुलिस के जवानों ने काफी मशक्कत कर जाम को खुलवाकर यातायात व्यवस्था बेहतर कराई। सोमवार को शहर की यातायात व्यवस्था एक बार फिर से धड़ाम हो गई। स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सुबह को शहर के प्रमुख तहसील चौपला पर अचानक से वाहनों का दवाब बढ़ गया। कुछ ही देर में तहसील चौपला, मेरठ तिराहा, पक्का बाग चौराहा पर भीषण जाम लग गया。 यह भी पढ़ें- Hathras News: जाम की समस्या से नहीं मिल रही निजात, कई घंटे लोग रहे परेशानजाम का मुख्य कारण कचहरी रोड, बुलंदशहर रोड, मेरठ तिराहा और गढ़-दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी क...